पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शासकीय आयुर्वेद औषधालय) सेलूद द्वारा शासकीय कन्या शाला सेलूद में रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को शाला की प्राचार्य श्रीमती एम. बी. बंजारे द्वारा पुरस्कृत किया गया।
आयोजन के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलूद की प्रभारी डॉ. भावना पाल, फार्मासिस्ट सगींत कोठारी, योग शिक्षक रुपेशकुमार साहू, पुष्पा परगनिया, अर्जुन ठाकुर एवं कन्या शाला सेलूद का स्टाफ उपस्थित रहा।
