आर्यावर्त स्कूल के छात्र छात्राओं ने किया गुरुओं का सम्मान

पाटन/ नगर पंचायत पाटन में संचालित आर्यावर्त हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने 13सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एम एल वर्मा प्रोफेसर शंकरा महाविद्यालय भिलाई,जितेंद्र वर्मा मंत्री प्रदेश भाजपा,निक्की योगेश भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन,दिलीप साहू अध्यक्ष नवसृजन बहुआयामी शिक्षण एवम कल्याण संस्थान पाटन, निशा सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन,एवम पार्षद केवल देवांगन,मिलन देवांगन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता डा एम एल वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुवे कहा कि लगातार शिखने,जानने के लिए प्रयास रत रहने से ज्ञान प्राप्त होता है,इसलिए हमेशा सीखने की प्रवृत्ति विद्यार्थियों में होनी चाहिए,गुरु का हम कितना भी सम्मान कर ले परंतु जब तक उनके द्वारा पढ़ाए कोई विद्यार्थी उचित मुकाम हासिल नहीं कर लेता है तब गुरु को गर्व का अनुभव होता है और यही शिक्षक का सही सम्मान होता है। स्वागत भाषण दिलीप साहू ने दिया एवम मंच संचालन एन एल सेन , छात्रा तनुजा साहू,वीना वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *