दिनेश सोनी बने दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोनी समाज

रानीतराई। राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी की सहमति से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से दिनेश कुमार सोनी को दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र सोनी समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव निखिल सोनी के अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी जी की अनुमति से आगामी आदेश तक के लिए दी गई है, ताकि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित बनाया जा सके।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पाटन विधानसभा के दक्षिण पाटन से ग्राम करेला निवासी दिनेश कुमार सोनी ने वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों , समाजजन एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोपरि मानते हुए मैं समाजहित व सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *