थाना वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

  • ऑपरेशन विश्वास में सफलता, चिट्टा के साथ 2 आरोपी धराए

भिलाई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना वैशाली नगर पुलिस को दिनांक 09.09.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि समीर जयसवाल और वैभव सोनी, शिव मंदिर के पास जवाहर नगर शादी भवन के पास अवैध रूप से धन अर्जित करने चिट्टा नामक पदार्थ बिक्री कर रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर तत्काल पुलिस पार्टी मौके पर पहुॅची जहॉ मुखबीर के बताये हुलिया वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे पुलिस टीम द्वार घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) वैभव सोनी उम्र 24 वर्ष साकिन एचआईजी-1 2853 काली बाड़ी के पास जामुल (02) समीर जयसवाल उर्फ मुल्लु उम्र 24 वर्ष साकिन उत्तम टाकिज के पास सड़क नम्बर 03 थाना छावनी का निवासी होना बताये। आरेापीगणों के कब्जे से 7.01 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा किमती 77,000/- रूपये, बिक्री रकम 3000/- रूपये एवं 03 नग मोबाईल किमती 30,000/- रूपये कुल जुमला किमती 1,10,000/- रूपये को समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणो का मेमोरण्डम कथन लेकर पूछताछ करने पर बताये कि 05 दिन पहले 10 ग्राम चिट्टा किमती 50,000/- रूपये के हिसाब से गुरजीत सिंह उर्फ रूट निवासी 18 नंबर रोड़ भिलाई से खरिदना तथा लोगो को प्रति पुड़िया 1,000/- रूपये के हिसाब से बिक्री करना बताये। आरेापीगणों का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपीगणों के विरूद्ध थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-306/2025 धारा 21(ख) 27(ए), 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपीगण (01) वैभव सोनी उम्र 24 वर्ष साकिन एचआईजी-1 2853 काली बाड़ी के पास जामुल (02) समीर जयसवाल उर्फ मुल्लु उम्र 24 वर्ष साकिन उत्तम टाकिज के पास सड़क न0 03 थाना छावनी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

नाम आरोपी:-
(01) वैभव सोनी उम्र 24 वर्ष साकिन एचआईजी-1 2853 काली बाड़ी के पास जामुल
(02) समीर जयसवाल उर्फ मुल्लु उम्र 24 वर्ष साकिन उत्तम टाकिज के पास सड़क न0 03 थाना छावनी

जप्ती:- 7.01 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा किमती 77,000/- रूपये, बिक्री रकम 3000/- रूपये एवं 03 नग मोबाईल किमती 30,000/- रूपये कुल जुमला किमती 1,10,000/- रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *