दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई जारी है।
11 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि पोलसायपारा स्थित सलीम बिरयानी के पास सट्टा-पट्टी का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज अली (उम्र 45 वर्ष, निवासी ताकियापारा, जिला दुर्ग) बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक डाट पेन तथा नगद ₹2,760/- बरामद किया। जब्ती की कार्यवाही समक्ष गवाहों के की गई। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(ख) के तहत अपराध पाये जाने पर अपराध क्रमांक 440/2025 पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शाहीद खान, आरक्षक केशव कुमार और कमलकांत अंगूरे की सराहनीय भूमिका रही।
