बालोद। “बीन सहकार नहीं उद्धार” के नारे को आत्मसात करते हुए सेलूद, फेकारी, गाड़ाडीह, मर्रा, सांतरा और फूंडा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी एवं संबंधित समिति क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बालोद में संचालित दूध गंगा सहकारी समिति का भ्रमण किया।
दूध गंगा समिति में प्रतिदिन दूध की खरीदी की जाती है और इससे संबंधित विभिन्न उत्पादों का विक्रय भी किया जाता है। भ्रमण के दौरान समिति की कार्यप्रणाली और पारदर्शी व्यवस्था को देखा गया।
इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण चंद्राकर पर्यवेक्षक जिला सहकारी बैंक सेलूद, पारखत साहू प्राधिकृत अधिकारी फेकारी,टामन लाल साहू , खेमलाल साहू, मोहित अमृत , रोमन दास वैष्णव, रमेश देवांगन , संजय चंद्राकर, लोमश साहू, अशोक यादव जितेंद्र साहू, महेश्वर बंछोर, नेमन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधियों ने दूध खरीदी और विक्रय प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि इस तरह की समितियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों व पशुपालकों को आर्थिक सहयोग देने में अहम भूमिका निभाती हैं।
