,,,,खबर हेमंत तिवारी ✍️✍️✍️,,,
पाण्डुका /पांडुका परिक्षेत्र में इन दिनों दो हाथियों द्वारा पिछले लगभग सप्ताह भर से एक स्थान पर डेरा जमाया हुआ है। तो वहीं आज सुबह एक हैरान करने वाली खबर सामने आई जिसमें पोंड बीट के नागझर गांव में एक बाघ का पद चिन्ह देखने से लोगों में कौतूहल और दहशत की स्थिति निर्मित हो गई क्योंकि अभी तक बाघ की उपस्थिति होना इस परिक्षेत्र या गरियाबंद सामान्य वन मंडल में पाया जाना एक अचंभित घटना है। पर बड़े पद चिन्ह को देखकर यह कयास लगाया जा रहा है कि इतने बड़े पद चिन्ह केवल बाघ के हो सकते हैं

इसके पहले भी सोशल मीडिया में धमतरी जिले के सिंगपुर वा दुगली परिक्षेत्र में बाघ देखे जाने की खबर वायरल हुई थी तो इस हिसाब से कयास लगाया जा रहा है कि संभवत नदी पार कर या बाघ पांडुका परिक्षेत्र में प्रवेश किया गया हो ।खबर लगते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी पांडुका संतोष चौहान ने एडवाइजरी जारी करवा दी है गांव-गांव में मुनादी कर लोगों को जंगल की तरफ, खेत,खलिहानों, में न जाने के हिदायत दी गई है।पर वहीं पिछले सप्ताह भर से BB ME1 ,GB ME1 हाथी 2नग यहां इसी बिट में डेरा डाले हुए है ।विभाग की माने तो फसल हानि हो रही है पर जन हानि मकान हानि नहीं हुई है परिक्षेत्र पांडुका के बिट पोंड के कक्ष क्रमांक 70 में इस समय मौजूद है।

स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट ग्राम में नागझर वा पचपेड़ी गांव शामिल है।तो वही अलर्ट ग्राम में बोड़राबांधा,डीहीपारा ,खरखरा ,विय नगर कुम्हरमरा, तौरेंगा गांव को रखा गया है ।दल प्रमुख में डिप्टी रेंजर बीरेंद्र ध्रुव वा सहायक दल में बिट गॉर्ड लोकेश श्रीवास सहित बिट गॉर्ड राहुल श्रीवास ,मनोज कुमार ध्रुव तथा हाथी मित्र दल राजिम सब डिवीजन के रवि महिलांगे ,मुकेश सिन्हा.संजू साहू , प्रदीप यादव वा वाहन चालक* हेमन्त निषाद शामिल है। जो हाथी सहित बाघ की स्थिति पर नजर रखें हुए है।बाघ के पद चिन्ह बिट -पोंड के कक्ष क्रमांक 67 में देखे गए हैं इसलिए हाई अलर्ट में ग्राम टोईयामुडा ,गाहदर बारुका शामिल है

।वा अलर्ट में ग्राम नागझर टोइयामुडा राचरडेरा विजयनगर खरखरा दिवना तौरेगा सांकरा कुसुमपानी तालेसर गायडबरी ,हरदी, कासरबाय आदि गांव के लोगों सतर्क वा सुरक्षित रहने तथा एक दुसरे को सुचित करने की अपील भी की गई है।
