दीक्षारम्भ : सांकरा महाविद्यालय के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने किया चीचा वेटलैंड का भ्रमण…जाना वेटलैंड का महत्व

पाटन।उद्यानिक एवं वानिकी महाविद्यालय, सांकरा के विद्यार्थियों द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत चीचा वेटलैंड का भ्रमण किया गया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित के दिशा निर्देश में
वानिकी एवं उद्यानिकी के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को चीचा वेटलैंड का भ्रमण कराया गया।
महाविद्यालय के डॉ. हरिश्चंद्र दर्रो एवं डॉ. विशाखा तिवारी द्वारा
वेटलैंड के बारे में बताते हुए बताया कि ये एक प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र हैं जो जल और स्थल के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ये क्षेत्र जल संचयन, जैव विविधता संरक्षण, और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एवं पक्षी विशेषज्ञ राजू वर्मा ने विद्यार्थियों को वेटलैंड के पक्षियों के बारे में बताया उनकी पहचान और उनका संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि चीचा वेटलैंड प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण ठहराव स्थल हैं यहाँ विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी अपनी सर्दियां बिताने आती हैं।
इस अवसर पर डॉ हरीश चंद्र दर्रो डॉ विशाखा तिवारी राजू वर्मा चीचा के सरपंच प्रतिनिधि पंकज चन्द्राकर सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *