अमलेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर अमलेश्वरडीह में संकुल स्तरीय खेल-कूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ध्रुव वर्ग, प्रह्लाद वर्ग और बालवर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
उद्घाटन सत्र में नगर पालिका अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अध्यक्ष पंकज साहू, सदस्य मुंकुद साहू, भवानी साहू, संकुल प्रमुख चेलाराम साहू, खेल प्रमुख देवनारायण साहू तथा प्रधानाचार्य हेमलता साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अमलेश्वरडीह सहित तरीघाट, बठेना, पाटन, उतई, सेलूद, मंचादूर एवं पाहदा विद्यालयों से लगभग 250 भैया-बहनों ने आचार्यों एवं संरक्षकों के साथ सहभागिता की।
समापन सत्र में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा एवं जिला समन्वयक शत्रुहन देवागन ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट के 34 भैया-बहनों में से 31 विजेता बने। विजेता प्रतिभागी अब जिला, प्रांत एवं क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
