भिलाई। दिनांक 06 सितंबर 2025 को संत कबीर पब्लिक स्कूल जी.केबिन चरोदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरज साहू, संयोजक रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ रहे। विशेष अतिथि के रूप में रामकुमार साहू, सह सचिव जिला साहू संघ भिलाई नगर उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में महिमा नेताम, भावना पटेल एवं याशिका कश्यप सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं संत कबीर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती से की गई। बच्चों ने अपने-अपने क्लास टीचर्स का वेश धारण कर शिक्षण शैली की नकल प्रस्तुत की। साथ ही गीत, कविता, पोयम व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सूरज साहू ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं।रामकुमार साहू ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे पहले एक शिक्षक रहे, बाद में उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति बने। महिमा नेताम ने कहा कि शिक्षक और सड़क एक ही स्थान पर रहते हैं, लेकिन विद्यार्थी उनसे आगे बढ़ते रहते हैं।
अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत, बैच और पुष्पगुच्छ के साथ किया गया। याशिका कश्यप मैम सहित महिमा नेताम, भावना पटेल, किरण यादव, दिव्या थापा, संतोषी नेताम तथा प्राचार्या श्रीमती मोनाली पाल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या मोनाली पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी बच्चे एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
