पाटन में भाजपा द्वारा मंत्री गजेन्द्र यादव का 7 सितम्बर को होगा भव्य स्वागत

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद दुर्ग शहर के विधायक श्री गजेन्द्र यादव का प्रथम पाटन नगर आगमन हो रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाटन नगर द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले तथा पाटन विधानसभा संयुक्त मंडल की श्रीमती रानी बन्छोर, कमलेश साहू, कमलेश चंद्राकर, ज्योति प्रकाश साहू और धर्मेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे आत्मानंद चौक, पाटन में किया जाएगा।
भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्यजनों से इस स्वागत समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *