शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रथम पाटन आगमन पर भाजपा दरबार मोखली मंडल द्वारा किया जाएगा अभिनंदन

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के प्रथम पाटन नगर आगमन पर दरबार मोख़ली मंडल द्वारा भव्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्वागत समारोह 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे रेस्ट हाउस पाटन में रखा गया है, जिसमें दरबार मोख़ली मंडल के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, महामंत्री डॉ. सुरेश साहू एवं भागवत सिंहा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का स्वागत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *