सेलूद में होगा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

सेलूद। भारतीय जनता पार्टी स्थानीय समिति सेलूद के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त शिक्षा विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रथम पाटन आगमन पर रविवार 7 सितम्बर को सेलूद में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र सेलूद के संयोजक रमेश देवांगन ने जानकारी दी कि मंत्री श्री यादव का स्वागत बजरंग चौक, सेलूद में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवनियुक्त मंत्री का अभिनंदन करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *