👉 चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
👉 चोरी का मशरूका लगभग 1.50 लाख रुपये बरामद
👉 आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
भिलाई। थाना नेवई पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 1,40,500 रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनेश बैंजामिन ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोसी जयदीप सिंह, जो पिछले एक सप्ताह से केरल गए हुए थे, ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। पड़ोसन काम वाली बाई गुंजन ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी थी।
जब प्रार्थी मौके पर पहुंचा तो जैन मंदिर रोड, प्रगति नगर, रिसाली स्थित मकान में पीछे की ओर किचन की कुंडी टूटी मिली और कमरे में आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि अज्ञात चोरों ने 60,000 नगदी, 2 तोला सोने की चैन, एक मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर लिया है।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू, निवासी धनोरा बताया और अपने साथी ठमेश्वर साहू उर्फ रवि के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया, जिसमें शामिल है –
एक सोने की चैन (कीमत 80,000 रुपये)
08 नग चांदी के सिक्के (कीमत 8,000 रुपये)
03 जोड़ी चांदी की बिछिया (कीमत 1,500 रुपये)
नगदी 1,000 रुपये
चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (कीमत 50,000 रुपये)
बरामदगी का कुल मूल्य 1,40,500 रुपये आंका गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं उसका साथी आरोपी ठमेश्वर साहू उर्फ रवि फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्र0आर0 1439 महावीर, आर0 1296 लोकेश सलाम एवं आर0 1606 रवि बिसाई का सराहनीय योगदान रहा।
अपराध क्रमांक – 262/2025, धारा 331(4), 305ए बीएनएस
आरोपी का नाम – तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू, निवासी ग्राम धनोरा, शक्तिपारा, खन्ति तालाब के पास, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग (छ.ग.)
