छुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही….लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए – एक फरार

लोकेश्वर सिन्हा की रिपोर्ट…..

गरियाबंद। थाना छुरा पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला ग्राम खुडियाडीह निवासी ढालसिंग सेन के साथ हुई लूट से जुड़ा है।

प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 02 सितम्बर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने पुराने घर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम परसदा हास्टल के पास एक युवक ने लिफ्ट मांगी। गाड़ी रोकते ही युवक ने गाड़ी की चाबी निकाल ली, तभी जंगल से तीन अन्य युवक निकलकर आए और प्रार्थी का टेकनो कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया।

मामले में पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में छुरा पुलिस ने जांच शुरू की। घटना स्थल पर मिले लावारिस वाहन के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया और उन्हें पकड़कर थाना लाया गया। प्रार्थी द्वारा आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद उनसे लूटा गया मोबाइल बरामद कर जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कौलश साहू, पिता पवन साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी कनेकेरा थाना महासमुंद
  2. लक्ष्मण साहू, पिता महेश साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी रजकट्टी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
  3. मुकेश टाण्डेकर, पिता नीलकंठ टाण्डेकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी नवाडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद

एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जप्ती

एक नग लूटा हुआ टेकनो कंपनी का मोबाइल फोन

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (सीजी 06 सीजी 2478)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *