- ऑपरेशन विश्वास में सफलता, 3.7 किलो गांजा बरामद
दुर्ग।थाना खुर्सीपार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक युवक को अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 03 किलो 706 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिकेत देवार निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
