खबर हेमंत तिवारी ✍️✍️✍️,,,,,,,,
पाण्डुका. राज्य की स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ मानी जाने वाली मितानिनों ने आज अपनी मांगों को लेकर गरियाबंद-देवभोग मार्ग पर ज़बरदस्त चक्काजाम कर दिया है। पोंड और पांडुका के बीच 130 ,हाईवे पर करीब 1000 मितानिनों ने बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे एनएच-130C मार्ग पिछले तीन घंटे से पूरी तरह जाम है। प्रदर्शनकारि मितानिन महिलाओं ने बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू की है। चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ । हालांकि, मितानिन संगठनों ने एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को जाने की अनुमति दी है, जिससे मानवता की मिसाल भी पेश की गई।

मितानिन संगठन का कहना है कि उन्हें रायपुर में आयोजित बड़े प्रदर्शन में शामिल होने से प्रशासन द्वारा रोका जा रहा है।
हमारी प्रमुख 3 मांगे जिसमें
,,1,मितानिनों को 50 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि दी जाए ,
,,,2 मितानिनों को NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) में संविलियन किया जाए ठेका प्रथा समाप्त की जाए और ,3, मितानिनों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा मिले।मौके पर भारी
पुलिस बल मौके पर मौजूद है, लेकिन फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन द्वारा मितानिनों को रायपुर जाने से रोका जा रहा है, जिससे आंदोलन और तेज होता दिख रहा है।
