रानीतराई। ग्राम भंसूली (के) निवासी बुधुलाल साहू (90 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जहां उनकी पुत्रियों ने उन्हें कांधा देकर अंतिम संस्कार किए।
बुधुलाल साहू लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहे। विशेषकर उन्होंने ग्राम में रामलीला मंचन और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए लगातार प्रयास किया। इसी कारण वे बाल समाज रामलीला मंडली के संरक्षक भी रहे।ग्रामीणों के बीच वे सादगीपूर्ण, मिलनसार और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
वे अपनी पत्नी एवं सात पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर ब्रम्हलीन हो गए। उनकी पुत्रियां जानकी, मोगरा, टोमिन, तारा, दुर्गा, रूखमणी और लेखा साहू हैं।
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत), ग्रामीण अध्यक्ष पिंकेश साहू, गोपाल साहू, डॉ. के.के. साहू, कमलेश साहू, नंदकुमार साहू, यशवंत साहू, अनिल साहू, तिलोचन साहू, देवेंद्र साहू, भूषण मंडल, रामचरण साहू, मन्ना पटेल, जनार्दन सेन, कुमार तारक, डॉ. नोहर साहू, तुलाराम साहू सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
