वॉट्सएप बना किसानों के लिए उपयोगी,वर्चुअल कैंप में जुड़कर ले रहे है किसानी सम्बंधित समस्याओं की जानकारी

राजनांदगांव। राजनांदगांव ब्लाक के अंतर्गत ग्राम घुमका के किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित वॉट्सएप चैट वर्चुअल कैंप में जुड़े ।जिसमे उगेंद्र पांडेय कृषि विभाग से और रिलायंस फाउंडेशन से अर्जुन गोठी(विषय विशेषज्ञ) व मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) प्रोग्राम में शामिल हुए।

इस वर्चुअल प्रोग्राम में सभी किसान वॉट्सएप के माध्यम से अपने घर में रह कर, किसानी संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए।
उगेद्र जी ने किसानों द्वारा पुछे प्रश्नों का उत्तर एक एक कर के समस्या का निवारण दिए।
साथ ही किसानों ने अपने फसलों में लगने वाली कीट रोग व खाद इत्यादि के बारे में फोटो, ऑडियो और टेक्स्ट के माध्यम से जानकारी ली, किसानों ने आगामी मौसम के बारे में भी जानकारी ली।
साथ ही मिथलेश साहू द्वारा किसानो को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *