पाटन। जामगांव(एम) में मंगलवार को भाजपा द्वारा शराब दुकान को बंद करवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसमे सांसद दुर्ग विजय बघेल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता रैली के साथ शराब दुकान बंद करवाने नारा लगाते हुए पहुंचे थे।
आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार ने थाना अमलेश्वर में लिखित शिकायत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलपूर्वक देशी एवं विदेशी शराब दुकान को बंद करवा कर 7 पेटी शराब लूटकर ले जाने के सम्बंध में एफआईआर दर्ज करवाई है।
अमलेश्वर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को लगभग 12.30 बजे भाजपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,मोनू साहू, लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू,राजा पाठक,जितेंद्र सेन,राजकुमार ठाकुर,आशीष शर्मा,राकेश चन्द्राकर,कुणाल शर्मा और अन्य 100 से 150 भाजपा समर्थक शराब दुकान में लगे शटर को बलपूर्वक खींचकर बंद कर दिए और जोर जोर से नारेबाजी करने लगे। इनके नारेबाजी करने और दबावपूर्वक शासकीय दुकान को बंद करवाने शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न हुआ। शराब दुकान में आने वाले कर्मचारी और ग्राहक को जबरदस्ती भगा दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोक निर्माण विभाग और आबकारी विभाग द्वारा शोसल डिस्टेंसिग का पालन करने के लिये लगाए गए बेरिकेट्स को बलपूर्वक तोड़कर शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। भाजपा कार्यकर्ता शासकीय देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को बंद करवाने 100 से 150 की संख्या में आये थे। जिसमें से लोकमनी चन्द्राकर, राजा पाठक,आशीष शर्मा, जितेंद्र सेन ने टाटा मैजिक क्रमांक CG 07 BV 1981 जिसमे विदेशी शराब लोड था। जिसमे से गोल्डन गोवा 4 पेटी, एसी नीट 1 पेटी, सिग्नेचर 1 पेटी, ओल्ड हैबिट 1 पेटी कुल 7 पेटी कीमत लगभग 54240 रुपये की शराब जबरदस्ती उठाकर ले गए।
धारा 147,149,186,188,341,427,392 के तहत विवेचना में लिया गया है।
