,,,,,खबर हेमंत तिवारी ,,,,,,,,,,,✍️✍️✍️
पाण्डुका /गरियाबंद वनमंडल के पाण्डुका परिक्षेत्र में धमतरी जिले के उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के लगे गांव से बीती रात नदी पार कर दो हाथी GBME1, BBME1 चंदा दल के दोनों सदस्य पोंड बिट के कक्ष क्रमांक 65 (दमाऊखार) इस समय विचरण कर रहे हैं। जिसमें कुछ फसल क्षति होना बताया जा रहा है।हालाकी मकान क्षति संपति क्षति जन हानि नहीं किया गया है।

दोनों हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए इन दोनों गांव को हाई अलर्ट में रखा गया है। जिसमें ग्राम,,पोंड बरेथीनकोना शामिल है।तो वही आज रात दोनों हाथी अपने चित परिचित आवाजाही की पुराने रस्ते में जाने की संभावना है इसको देखते हुए इन गांव को भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें ग्राम नागझर ,बोडराबंधा ,पचपेड़ी टोइयामुडा ,राचरडेरा, डिहिपारा खरखरा ,विजयनगर ,कुम्हारमरा तौरेगा ,सांकरा ,मुरमुरा, फुलझर, खदराही है।साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी पाण्डुका द्वारा अपील भी जारी किया है।जिसमें
कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जावे, सतर्क रहें । सुरक्षित रहें एक दुसरे को सुचित करें। इस तरह दंतेल हाथियों की आवाजाहि से एक बार फिर क्षेत्र में हलचल मच गई है ।
