देवांगन समाज बघेरा में तीज मिलन महोत्सव का आयोजन

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार तीजा -पोरा के अवसर पर मां परमेश्वरी देवांगन जन कल्याण समिति बघेरा मंडल द्वारा दिनांक 31/08/2025 को तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र मे मुख्य अथिति जनपद पंचायत अध्यक्ष नगपुरा श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन तथा समापन सत्र मे मुख्य अथिति नगर निगम दुर्ग के महापौर श्रीमती अलका बाघमार जी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति व पारंपरिक त्योहार तीजा – पोरा का महत्व को बताते हुए आने वाले पीढ़ी के लिए इस इस परंपरा को आगे ले जाने के लिए महिलाओं को आह्वान किया।

इस कार्यक्रम मे बघेरा मंडल व शंकर नगर मंडल के लगभग 200 महिलाएं शामिल होकर मटका फोड़, गोली चम्मच, बिंदी लगाओ,कुर्सी दौड़ व तीज क्वीन जैसे विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया तथा प्रथम व द्वितीय स्थान पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में बघेरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण देवांगन ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं समस्त अतिथियों स्वागत व सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नूतन कुमार देवांगन ने किया। इस अवसर पर बघेरा मंडल के समस्त महिलाओ सहित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *