मनवा कुर्मी समाज अपने समाज के अलावा अन्य समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने कर रहे हैं प्रोत्साहित

पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज महिला कार्यकारिणी द्वारा तीज मिलन एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय थान सिंह वर्मा माता स्वर्गीय चंदा वर्मा की स्मृति में केसरा स्कूल मे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए विद्या यादव और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विधि सिन्हा को प्रतीक चिन्ह और 7500 नगद राशि साथ ही दसवीं में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णे मनीषा निषाद और 12वीं में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण सरिता और नेहा साहू  को 5000 नगद और प्रतीक चिन्ह मुख्य अतिथि  पूर्व राज्य सभा सांसद  छाया वर्मा  विशेष अतिथि  समाज सेविका राजेस्वरी वर्मा  पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा राज प्रधान पाटन राज युगल आडिल राज प्रधान बलौदाबाजार सुनीता वर्मा  राज प्रधान धमधा राज सत्यभामा परगनीहा  महिलाध्यछ पाटन राज रंजना वर्मा महिलाध्यछ तिल्दा राज रश्मि वर्मा  महिलाध्यछ धरसींवा राज उषा वर्मा महिलाध्यछ  पलारी राज परमेस्वरी वर्मा   महिलाध्यछ साधना वर्मा दुर्ग राज  महिलाध्यछ गायत्री वर्मा धमधा राज महिलाध्यछ ईश्वरी वर्मा  बलौदाबाजार महिलाध्यछ मंजू धुरंधर रायपुर राज और उपस्थित अतिथि द्वारा सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *