मांगे पूरी हो इसलिए NHM कर्मचारियों ने किया भूतेश्वरनाथ का आह्वान

गरियाबंद। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के हड़ताली कर्मचारी अब भगवान की शरण में पहुँच गए हैं। अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारियों ने मंगलवार को गरियाबंद स्थित भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा–अर्चना की।

हड़ताली कर्मचारियों ने भगवान भोलेनाथ के समक्ष न सिर्फ जलाभिषेक किया बल्कि आरती और प्रार्थना कर जल्द ही उनकी मांगें पूरी होने की गुहार लगाई। इस दौरान मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” और “हमारी मांगे पूरी करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

देखिए वीडियो…….

एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे मजबूर होकर उन्होंने अब भगवान की शरण लेने का फैसला किया। हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *