रायपुर। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की प्रदेशव्यापी बैठक मंगलवार 02 सितंबर 2025 को रायपुर के होटल सायाजी में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अनवर अली की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों बस संचालकों की मौजूदगी में रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को महासंघ का संरक्षक मनोनीत करने की औपचारिक घोषणा की गई। महासंघ द्वारा नव नियुक्त संरक्षक पुरंदर मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। निवर्तमान संरक्षक प्रमोद दुबे को संघ द्वारा बिदाई भी दिया गया। स्वागत एवं बिदाई समारोह के बाद आयोजित बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों व बस संचालकों ने परिवहन व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उठे अहम मुद्दे
बैठक में बस संचालकों ने राज्य में परिवहन विभाग से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों को सामने रखा और समाधान के लिए ठोस सुझाव दिए।

- दो बसों के बीच अंतराल तय करने की मांग
बैठक में कहा गया कि परिवहन विभाग ने आज तक मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 72(2)(5) के अंतर्गत दो यात्री बसों के बीच अंतराल संबंधी अधिसूचना जारी नहीं की है।
वर्तमान में 2 से 5 मिनट के अंतराल पर परमिट जारी किए जा रहे हैं, जिससे न केवल दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं बल्कि बस संचालकों के बीच विवाद भी अक्सर होते रहते हैं।
महासंघ ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10–10 मिनट, ग्रामीण क्षेत्रों में 30–30 मिनट तथा अंतर्जिला ग्रामीण व पहाड़ी मार्गों पर 40–40 मिनट का अंतराल अनिवार्य किया जाए।
- ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट पर नियंत्रण की मांग
महासंघ ने आरोप लगाया कि राज्य में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट प्राप्त बसें अपनी परिभाषा के विपरीत स्टेज कैरिज (यात्री बस) के रूप में संचालित हो रही हैं।
इससे राज्य की लगभग 12 हजार से अधिक स्थानीय बसें और उनसे जुड़े परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
महासंघ ने सुझाव दिया कि ऐसे परमिट केवल टूर संचालन तक सीमित रहें और इन्हें नियमित यात्री मार्गों पर चलने की अनुमति न दी जाए।
- सिटी बस संचालन को शहर सीमा तक सीमित करने की मांग
बैठक में आशंका जताई गई कि सिटी बसों के संचालन से स्टेज कैरिज परमिट प्रभावित होंगे।
महासंघ ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 71(3) का हवाला देते हुए मांग की कि सिटी बसों का संचालन केवल शहरी सीमा के भीतर ही किया जाए।
इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक पुरंदर मिश्रा,प्रमोद दुबे अध्यक्ष अनवर अली, महासचिव प्रकाश डेहरिया, प्रमुख सलाहकार शिवजी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल तिवारी, गणेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इर्शाद अहमद शकील, शिवनाथ प्रसाद गुप्ता, मो. हसन खान, रमेश बर्मन, प्रदेश महासचिव अमरनाथ सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष रमेश साहू, संगठन मंत्री अशोक सिंह बघेल, प्रदेश सचिव पप्पू लाल साहू, यशवंत सिंह ठाकुर, माकर्दे साहू, मोहनलाल कंवर, नंदलाल वर्मा जिलाध्यक्ष अनुप यादव (दुर्ग), श्यामलाल डूबे (बिलासपुर), गोविंद ठाकुर (भिलाई), गंगा साहू (बालोदबाजार), नरेंद्र ठाकुर (रायगढ़), मुकुंद जायवाल (कोरबा), यशवंत सिंह ठाकुर (कबीरधाम), अरशद चंगल (गरियाबंद), रामगोपाल साहू (बेहराई), महावीर गुप्ता (धमतरी), दिप्ती जैन (अंबिकापुर), राजकुमार खटवानी (कांकेर), रमेश्वर सिंह (रायगढ़), संदीप कुमार (जगपुर) मनीष जैन, नंदकिशोर जैन, धनराज जैन, लोकेश्वर सिंह, सुगीन ताम्रकार, अभिनंदन सिंह, गणेश साहू, मो. अकरम खान, हरिशंकर ओझा, मो. हनीफ सोलंकी, मो. अहमद सोलंकी, भोपाल साहू, राजेश देवांगन, सिकंदर सिंह शेखर, प्रमोद ताम्रकार, उमाशंकर साहू, नागू सिंह, सुमित ताम्रकार, लोकेश्वर राजपूत, धनराज साहू, भेदप्रकाश वर्मा, लालचंद चंद्राकर, गोविंद साहू, अरविंद प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
