पाटन,,नगर पंचायत में जल कर की राशि जमा नहीं करने वाले 8 घरों का नल कनेक्शन काट दिया गया है नगर पंचायत के जल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक एक से आठ तक के निवासियों को कई बार नोटिस एवं मौखिक मांग के बावजूद भी जल कर की राशि नहीं जमा करने वाले 8 घरों के नल कनेक्शन काट दिया गया है आगे की कारवाही वार्ड 9 से 15 तक जल कर नहीं जमा करने वालो की नल कनेक्शन काटने की प्रक्रिया की जावेगी
