रिसाली,,,शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में प्राचार्य डॉ.अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.नागरत्ना गनवीर, श्रीमती निवेदिता मुखर्जी श्री नूतन कुमार देवांगन के संरक्षण और क्रीड़ा विभाग संयोजक सतीश कुमार गोटा व क्रीड़ाधिकारी दीपक कुमार के निर्देशन मे दिनांक 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया
जिसमें प्राचार्य द्वारा कहा गया कि 29 अगस्त को हर साल यह दिन मेजर ध्यानचंद जी के जयंती पर मनाया जाता हैं। उन्होंने भारत को हॉकी में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। उनकी खेल भावना, अनुशासन और समर्पण आज भी हर खिलाड़ी और युवाओं को प्रेरणा देते हैं। वे इस बात का प्रतीक है कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से असंभव भी संभव हो सकता हैं।
इसके पश्चात क्रीड़ा अधिकारी द्वारा भी खेल के विषय में छात्र छात्राओं से कहा कि खेल का हमारे जीवन में वही महत्व है जो शिक्षा का हैं। अगर शिक्षा हमें बुद्धिमान बनाती है तो खेल हमें स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाते हैं। खेलों से हम टीम वर्क सीखते हैं, जो हमारी पर्सनल लाइफ़ में भी बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अकेले से ज़्यादा ताक़त एकजुट होकर काम करने में हैं।
अंत में खेल भावनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए शपथ ग्रहण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
