संगठन सर्वोपरि,कांग्रेस सभी वर्ग के हित की लड़ाई लड़ रही है…भूपेश बघेल

  • रानीतराई में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में जोश भरे आईसीसी महासचिव भूपेश बघेल!

रानीतराई।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के संगठन सृजन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित किया गया।जिसमें राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए,उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा संगठन सर्वोपरि, कांग्रेस सभी वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रही है।वोट चोर,गद्दी छोड़ का नारा हम सबको बुलंद करना है,संविधान आज खतरे में है।केंद्र एवं राज्य सरकार की ट्रिपल इंजन पूरी तरह फेल हो चुकी है,किसान,मजदूर,कर्मचारी,अधिकारी,व्यापारी,आदिवासी,महिलाएं सहित सभी वर्ग कुशासन का दंश झेल रहे हैं।कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता इस लड़ाई में शामिल है।हमें आम जनता की मुद्दों से लेकर सुख दुख को ध्यान में रखते हुए कार्य करना है।
प्रभारी पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने संगठन की एकता हमें मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक मुद्दों पर गंभीरता से लड़ाई लड़नी है।जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संगठन सृजन की विधिवत जानकारी प्रेषित की।


जामगांव आर ब्लॉक प्रभारी पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप अशोक साहू ने हम सबको एकजुटता से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करना है।वरिष्ठ कांग्रेस,युवा,महिला को टीम में शामिल करते हुए संगठन नवसृजन को प्राथमिकता के आधार पर दायित्व प्रदान करना है।
इस दौरान आशीष वर्मा, अशोक साहू,कौशल चंद्राकर,राजेश ठाकुर,भेष आठे,सोहन जोशी,छोटू बघेल,नोमिन ठाकुर सदस्य जिप,अजय साहू,दिनेश साहू,राजाराम गहिरवार, उमाकांत चंद्राकर,सत्यनारायण टिकरिहा,रूपचंद साहू,कपूर साहू,संतोष पटेल,भेदप्रकाश वर्मा,भविष्य जैन,ईश्वर शर्मा,हेमू सोनकर,मूलचंद साहू,सीताराम ठाकुर,नारद साहू,सतीश वर्मा,कमलेश नेताम,देवकुमार निषाद,लुल्ली चक्रधारी,देवेंद्र गेडाम,कल्याण भारती,भोज रघुवंशी,पुलस्त्य साहू,गणेश साहू,रामनाथ साहू,रेवा साहू,डेविड चंद्राकर,चतुर साहू,चंद्रभान साहू,तेजराम सिन्हा,डा ईश्वर निषाद,सागर सिन्हा,सीता सिन्हा,द्रोपदी साहू,परमानंद साहू,छबील साहू,मन्नू साहू,शिवकुमार साहू,नीलकंठ साहू,विष्णु वर्मा,मनीष वर्मा,मनोज वर्मा,रूपराम कोसे,अशोक रिंगवानी,यादवराम सेन,प्रेमलाल साहू,सुमित विश्वकर्मा,वीर देशलहरे,हितेश ठाकुर सहित ब्लॉक के समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *