- रानीतराई में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ!
रानीतराई।दक्षिणमुखी कीड़ा मंडल एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में एक दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूपेश बघेल(पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन)के प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता राजेश ठाकुर(ब्लॉक अध्यक्ष जामगांव आर)ने की, विशेष अतिथि रूपेन्द्र शुक्ला (महा.जि.कां.क.दुर्ग,सरपंच जामगांव आर),रश्मि भेदप्रकाश वर्मा(सदस्य जनपद पंचायत पाटन),सत्यनारायण टिकरिहा(सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई),भविष्य जैन(विधा.प्रति. स्व.दाऊ रामचन्द्र साहू महा.),राजा ठाकुर(उपसरपंच),पी.आर विनायक,मल्लू कश्यप,केदार वर्मा,सुमीत विश्वकर्मा ने हनुमानजी महराज,छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना पश्चात किए।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति,परंपरा,खेल हमारी धरोहर है।इसे संजो कर रखना हम सबका दायित्व है,पूर्व में भूपेश बघेल की सरकार ने लगातार हमारी परंपरा,आस्था,संस्कृति,खेल,खानपान को बढ़ावा देने का प्रयास हुआ था।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कबड्डी खेल दिमाग का खेल होता है,बड़ा देख के डरना नहीं,छोटा देख के लड़ना नहीं,साथ ही खेलभावना से खेलना चाहिए।
महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला ने वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश की स्थिति बहुत ही विकट दिखाई दे रही है।विकास तो कोसो दूर हो गई है साथ ही हमारी धरोहर को जीवंत रखने के लिए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किए।
इस दौरान डॉ.रामनाथ साहू,नीलमणी साहू,विष्णु वर्मा,समारु देवांगन,शब्बीर खान,रामप्रताप यादव,राजू निर्मलकर,गोपेश्वर चकधारी,चन्द्रहास चक्रधारी,निखिल साहू,मोंटू खान,टेकराम पटेल,युवराज,ख़ेमन,खूबी साहू,ललित ग्रहण,त्रिभुवन वर्मा,सुरेन्द्र यादव, उकेस,कुंदन,रवि,पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी एवं खिलाड़ी मौजूद थे।
