नाना के घर से गायब हुआ अर्पित अब तक कोई पता नहीं तलाश में जुटी पाण्डुका पुलिस

नाना के घर से गायब हुआ अर्पित अब तक कोई पता नहीं तलाश में जुटी पाण्डुका पुलिस

खबर हेमंत तिवारी ✍️✍️✍️

पाण्डुका/मां के साथ तीज त्यौहार मानने आया अर्पित 7 वर्षीय नाना के घर से गायब हो गया जिसका अब तक कुछ पता नहीं चला है। घटना कल शाम की बताई जा रही है । अर्पित रायपुर से अपने नाना के घर पांडुका आया था पर खेलते खेलते घर के गेट से बाहर निकल गया उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। घर वालों ने काफी खोज बिन किया और जब नहीं मिला तो पांडुका थाने में रात 8 बजे बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है जिस पर पांडुका पुलिस ने तुरंत आसपास खोजबीन वा तलाश की ,जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है वही सुबह पांडुका पुलिस ने उसके नाना के घर से लगे नहर में भी तलाश की पर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है बताया जा रहा है कि बच्चा गूंगा है जिस वजह से और भी समस्या आ रही है क्योंकि अगर घटना दुर्घटना होती तो शायद बच्चे चिल्लाते बहरहाल पांडुका पुलिस बच्चों की तलाश में लगी हुई है। बच्चे के गुम होने पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *