गजेंद्र यादव को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर दी बधाई एवं किया अभिनंदन

  • छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में नए क्रांति का होगा आगाज – खेमलाल साहू

सेलूद/छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर गजेंद्र यादव को बधाई प्रेषित करने वालो का तांता लगा है l ग्राम सेलूद के खेमलाल साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष, अजय सिंग ठाकुर, संजय यदु, नेत्रपाल सिंह ने उनके निवास में पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट करके शुभकामनाएं प्रेषित किया l खेमलाल साहू ने इस अवसर पर कहा कि निश्चित रूप से शिक्षा विभाग में नई क्रांति का आगाज करेंगे l उम्मीद किया जाता है कि बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में जितना हो सके अधिक से अधिक सुविधायुक्त कार्य को सफल किया जाएगा l संजय यदु ने कहा कि भाजपा सरकार ने यादव समाज के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए निश्चित अनुकरणीय कार्य किया है l यादव समाज मे पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है l यादव समाज उम्मीद करती है कि सामाजिक क्षेत्र में भी सामाजिक संगठन को मजबूत करने में कार्य करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *