जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दी तीज पर्व की शुभकामनाएँ

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने सभी तीजहारिन माता-बहनों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तीज पर्व नारी शक्ति, त्याग और आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर महिलाएँ अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

तीज पर्व के मौके पर पाटन क्षेत्र के गाँव-गाँव में पारंपरिक उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह सामूहिक पूजा-अर्चना एवं करू भात कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।

कीर्ति नायक ने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारे समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कामना की कि तीज का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *