प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला चिलपुटी में न्यौता भोज का आयोजन

कोण्डागांव।राज्य शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में विशेष अवसरों पर स्व सहायता समूह, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों द्वारा स्वेच्छा से न्यौता भोज का आयोजन किया जा सकता है। इसी कड़ी में विकासखंड कोंडागांव अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला चिलपुटी (संकुल चिलपुटी) में सोमवार को न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक बंशीलाल मरकाम, सोनाराम जैन, परेेश्वर दीवान एवं रमेश कोर्राम द्वारा मां वैष्णो देवी दर्शन जाने के उपलक्ष्य में किया गया। भोज में बच्चों एवं अतिथियों के लिए मटर-पनीर, दाल, चावल, पापड़ सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। कार्यक्रम में संकुल प्रभारी प्राचार्य कृष्णा कुमार सिंह, संकुल समन्वयक विनोद कुमार वट्टी, संस्था प्रमुख नरेंद्र कुमार कश्यप, शिक्षक, लिपिक एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। विद्यालय में अध्ययनरत सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने भी भोजन का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *