पाटन। पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के बीच ग्राम देमार में तीज पर्व मनाया गया। तीजहारिनों के लिए विशेष रूप से करू भात का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और लोक परंपरा के अनुसार व्रत-पूजन कर पर्व का आनंद लिया।
कार्यक्रम में गाँव की महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुँचीं और सामूहिक रूप से तीज की रस्में निभाईं। करू भात वितरण के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।

तीज पर्व का महत्व बताते हुए बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि यह पर्व पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। साथ ही यह लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम भी है।
मौके पर मुख्य रूप से आशीष वर्मा, सरपंच मोहित कुमार विश्वकर्मा, शत्रुघ्न सालिक साहू, दुर्गेश पाटिल, ऋतुराज जोशी, दिलेश्वर पाटिल, पप्पू रात्रे, योमन ठाकुर, कोमल यादव, अश्वनी साहू, अतुल, अंकु, पंकू, अश्वनी वर्मा, हरिलाल साहू, छवि ठाकुर, बेदू साहू, गिरवर साहू, दिलीप पाटिल, मधुसूदन पाटिल, ओंकार साहू, धीरज साहू सहित अनेक गणमान्यजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
