पाटन। विधानसभा क्षेत्र में ठगी का नया मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कसही निवासी आयुष वैष्णव ने एक पाटन के एक व्यापारी से आर्थिक लेन-देन किया परंतु जब पैसे वापिस करने की बारी आई तो उसने फर्जी एप्लीकेशन से ठगने का प्रयास किया पूरा मामला पैसे को लेकर वापस नहीं करने का है।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने व्यापारी से बारकोड माँगकर उसे फर्जी PhonePe एप्लिकेशन से पैसे भेजने का दिखावा किया। व्यापारी को झूठा ट्रांजेक्शन मैसेज दिखाया गया, जबकि वास्तव में उसके खाते में कोई राशि जमा नहीं हुई।
घटना के बाद से व्यापारियों ने जताई चिंता
इस घटना के बाद व्यापारी संगठनों ने चिंता जताई है और कहा है कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो ऐसे लोग और अधिक व्यापारियों को निशाना बना सकते हैं।
