प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का उतई में भव्य स्वागत

  • चिरायु हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे, सामाजिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

उतई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का आज उतई नगर में प्रथम आगमन हुआ। वे चिरायु हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर व आसपास के सामाजिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सामाजिक पदाधिकारियों ने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दिया एवं सामाजिक उत्थान पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित जनों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के मार्गदर्शन और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उपस्थित सामाजिक जनों ने कहा डॉ. साहू के नेतृत्व में समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा और सामूहिक प्रयास से हर क्षेत्र में प्रगति संभव है।

इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि जिला साहू संघ दुर्ग अश्वनी साहू, तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव खेमलाल साहू,डॉ सुकुमारी साहू, डॉ बलराम साहू, डॉ शशांक साहू,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, नगर साहू समाज अध्यक्ष किशोर साहू, सुभाष साव, खूबी राम साहू, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, जनपद सदस्य ढालेश साहू, दयाराम साहू, किशन हिरवानी, डॉ. अनिल साहू, घनश्याम साहू, जसलोक साहू, कंदलाल साहू, ऋषि साहू,राकेश साहू सहित अनेक समाजिंक जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *