नवनिर्वाचित प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष का पाटन के सामाजिक जनों ने किया स्वागत

  • चिरायु अस्पताल उतई में प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष

उतई। चिरायु अस्पताल उतई के लोकार्पण समारोह में पहुंचे नवनिर्वाचित प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से सम्मान किया।

समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. नीरेंद्र साहू को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से आगामी स्थानीय, परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला साहू संघ के चुनाव के परिपेक्ष्य में भी चर्चा किए।
अस्पताल के लोकार्पण अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू,महासचिव खेमलाल साहू , मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *