उतई में हादसों को आमंत्रण देता कपड़ा दुकान

उतई। बाजार चौक उतई क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित एक कपड़ा दुकान लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। दुकान के ऊपर और आसपास बिजली की तारें खुले रूप में उलझी हुई लटक रही हैं। यह स्थिति कभी भी बड़ा हादसा करा सकती है।

दुकान के पास हमेशा भीड़भाड़ रहती है। लोग कपड़े खरीदने के साथ-साथ आस-पास लगे ठेलों पर भी बड़ी संख्या में आते-जाते हैं। ऐसे में तारों से चिंगारी निकलने या करंट फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।

बिजली विभाग के जिम्मेदार ने भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। दुकान संचालक की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकता है। गौरतलब हो कि विगत दिनों नगर पंचायत उतई द्वारा बाजार चौक में कुछ अतिक्रमणकारी से कब्जा हटाया गया था। उक्त कपड़ा व्यवसाई द्वारा बिजली खंभे को घेरकर होर्डिंग लगा दिया गया है जो कभी भी किसी बड़ी हादसा को अंजाम दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *