सेलूद में धूमधाम से मनाया गया पोरा उत्सव

  • किसान भाईयों बहनों को पोला की शुभकामनाओ के साथ अच्छी फसल की कामना – खेमिन साहू

पाटन/ भाद्रपद मास की अमावस्या को मनाये जाना वाला त्योहार और विशेष रूप से किसानों द्वारा बैलों के प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट करने के लिए समर्पित पोला त्योहार को मनाया गया । पोला मुख्य रूप से किसानों का त्योहार है, जो कृषि में बैलों की अहम भूमिका को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक धरोहर पोरा त्योहार को बजरंग चौक सेलूद में हनुमान मंदिर समिति के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया l महिलाओ के द्वारा कुर्सी दौड़, नारियल फेक और मटका फोड़ का आयोजन किया गया l कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान किरण सोनवानी द्वितीय स्थान पीताम्बरी साहू , मटका फोड़ में प्रथम स्थान सरस्वती सिन्हा एवं दीपिका चक्रधारी, नारियल फेक में प्रथम स्थान किरण सोनवानी द्वितीय स्थान भोजेश्वरी साहू रही l बच्चो के द्वारा भी कुर्सी दौड़ किया गया l सभी विजेतावो को हनुमान एवं राधा कृष्ण समिति बंजरंग चौक सेलूद के द्वारा उपहार दिया गया l उक्त कार्यक्रम में श्रीमति खेमिन साहू पूर्व सरपंच सेलूद, अजय सिंह ठाकुर अध्यक्ष, महेश्वर बंछोर, संजय यदु , नेत्रपाल सिंह, अशोक जैन, बल्लू राय, महेश शर्मा, जगदीश, चेतन, उमेश सिन्हा, रामजी देवांगन, देवन ठाकुर, भागवत बंछोर, सरिता सिंग, सरोज मेश्राम, नम्रता टांक, दीपक सिन्हा, गंगा साहू, फूलकुमारी, लक्ष्मी चक्रधारी, संतोषी विश्वकर्मा, ललिता साहू, गायत्री साहू, रोहणी साहू, दुरूपत ठाकुर, अंजू सिन्हा सहित ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *