ग्राम सांकरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पाटन। ग्राम सांकरा में डॉ. ठाकुर पाथ लैब एंड डायग्नोस्टिक क्लिनिक, अमलेश्वर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

आयोजन में विशेष रूप से ग्राम सरपंच रवि सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे, महेन्द्र पारधी, शुभम जागड़े, कामता सिंगौर, संजय डहरिया, उत्तम सिंगौर सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मरीजों की जांच एवं उपचार का कार्य डॉ. सृष्टि ठाकुर, डॉ. हिमाशी राव, डॉ. थानेंद्र साहू और क्लिनिक के अन्य स्टाफ द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *