सुबह शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला,,,

खबर हेमंत तिवारी ✍️✍️✍️

छुरा/वन परिक्षेत्र छुरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुडीपानी के आश्रित ग्राम कमारपारा में रविवार सुबह उस समय उसके जान पर बन आई , जब 48 वर्षीय धनेश कमार पिता मंगल पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। धनेश सुबह रोज़ की तरह शौच के लिए निकला था, लेकिन मलेवाडोंगर की तलहटी पर जंगली भालू के सामने पड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार भालू ने उस पर बुरी तरह हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह भालू को भगाने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि हमले में धनेश के शरीर पर गहरे घाव आए हैं और वह लहूलुहान हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने तत्काल परसुली वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को सूचना दी।

गांव वालों ने मिलकर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू की। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास लगातार गश्त करने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।।पर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय शुरू से भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया जिसके कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शौच के लिए जंगल आने को मजबूर है।और ऐसी अप्रिय घटनाएं होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *