पाटन। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा संचालित देहदान/नेत्रदान अभियान से प्रेरित होकर स्थानीय साहू समाज ग्राम बेन्द्री(उदयपुर) अध्यक्ष राजेंद्र हिरवानी (आयु 58 वर्ष) ने मृत्यु उपरांत अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया है।
राजेंद्र कुमार हिरवानी, पिता स्व. तुकाराम हिरवानी ने संकल्प पत्र भरकर यह घोषणा की कि उनकी मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सकीय शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों में उपयोग हेतु संस्था को समर्पित किया जाएगा। उनका मानना है कि मृत्यु के बाद भी शरीर समाज के लिए उपयोगी बने, इससे बड़ी सेवा और कोई नहीं हो सकती।
नवदृष्टि फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि देहदान जैसी महान पहल समाज को नई दिशा देती है और चिकित्सा क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत उपयोगी होती है। संस्था ने उनके इस निर्णय की सराहना की और अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में जुड़ने की अपील की।
