चंद्राकर समाज परिक्षेत्र जामगांव एम के अध्यक्ष बने लोकमनी चंद्राकर

पाटन। चंद्राकर समाज जामगांव एम परिक्षेत्र की सामाजिक चुनाव परिक्षेत्र के ग्राम सिरसा में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में कुंदन चंद्राकर एव शिव चंद्राकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दो प्रत्याशी लोकमनी चंद्राकर एव भेष नारायण चंद्राकर के बीच आमने सामने की लड़ाई हुई। चुनाव में 96 मतदाता में 88 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें लोकमनी चंद्राकर को 56 मत एव भेषनारायन चंद्राकर को 32 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 24 मत से लोकमनी चंद्राकर को विजयी घोषित किया गया।

समाज के अन्य पदों में उपाध्यक्ष छत्तर सिंग चंद्राकर, सचिव भूषण चंद्राकर, संगठन सचिव तुंगज चंद्राकर, कोषाध्यक्ष अशोक चंद्राकर एव जिला प्रतिनिधि के आठ पदों पर निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद पर लोकमनी चंद्राकर की विजयी होने पर एव समस्त पदाधिकारीयो को बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से चिंताराम चंद्राकर, डॉ घनश्याम चंद्राकर, राधेलाल चंद्राकर, श्याम लाल चंद्राकर, प्रहलाद चंद्राकर, आनंद राम चंद्राकर, लवकुश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, डोमन चंद्राकर, राजकुमार, चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, बसंत चंद्राकर आदित्य चंद्राकर, महेश चंद्राकर, रूपेश चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, वेदप्रकाश चंद्राकर, विक्की चंद्राकर, शंकर चंद्राकर श्रीमती रूखमणी चंद्राकर, दुर्गा चंद्राकर, शिवरानी चंद्राकर सहित समाज के प्रतिष्ठित बुजुर्ग युवा साथियों ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *