-विक्रम शाह ठाकुर
कुम्हारी। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कुम्हारी नगर पालिका परिषद हेतु अपना प्रतिनिधि पूर्व पार्षद एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजू निषाद को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राजू निषाद का परिवार लंबे समय से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, इनकी माताजी श्रीमती कमला निषाद वार्ड नंबर 15 से लगातार दो बार की पार्षद रही है, वे स्वयं 5 वर्षों तक पार्षद रहे, व आपकी धर्मपत्नी श्रीमती रागिनी निषाद भी पिछले कार्यकाल में पार्षद रही। आपके पिता पूर्व में निषाद समाज चरोदा परिक्षेत्र के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। इस नियुक्ति उपरांत नगर में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। बधाई देने वालों में पार्षद लोकेश साहू, नगर पंचायत पाटन सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, पी.एन.दुबे, बबला चंद्राकर, राजकुमार शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, मिथिलेश यादव,अनुराग गुप्ता, छबी यादव, उमाकांत साहू, उमेश साहू ,अवधेश शुक्ला, राम कुमार सोनी, नारायण सोनकर, दीपक चतुर्वेदी,आशीष शुक्ला, सौरभ पांडे, प्रणव श्रीवास्तव, सुजीत यादव, आलोक दुबे, मोहित पटेल, विक्की सोनी, पंकज वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, श्रीमती सुनीता कुर्रे,श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, श्रीमती योगिता वर्मा, आयुषी पाण्डेय, गिरीश सोनी, हीरा सिन्हा, फिंगेश्वर साहू, मुकेश पठारी, गोविंद बघेल, दीपक बैस, विवेक वर्मा, इमरान रिजवी, पुणेन्द्र पंथ, राजकुमार सिंह, जितेंद्र ध्रुव, कैलाश डोडवानी, श्रीमती उषा पांडे, श्रीमती नीतू पाॅल, श्रीमती अनीता वर्मा, श्रीमती जयालक्ष्मी, श्रीमती स्मिता रघाटाटे, श्रीमती जूली सिंह, रेशम बंजारे, सूरज बंजारे एवं कमल बंजारे शामिल हैं।
