पाटन। ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के ग्राम डिघारी के आंगनबाड़ी क्रमांक एक में रजत जयंती के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया।इस दौरान बच्चों का खेलकूद, कविता वाचन भी हुआ। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच प्रियालता महिपाल भी उपस्थित हुई, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला भाण्डेकर, सनिता निर्मलकर, उत्तरा ठाकुर, पिंगला भास्कर, ललिता यादव, सीमा बंछोर, हंस लता, दामिनी सेन, ईशा यादव, नीलू सेन, रेखा व अन्य माताएँ उपस्थित रही।
डिघारी आंगनबाड़ी में बालमेला का आयोजन
