पाटन। विधानसभा क्षेत्र के पाहंदा( अ) एकलव्य खो- खो संघ के -6 खिलाड़ियों का (मानसी ठाकुर , कंचन साहू , मोहित पाल, पवन मानिक पुरी, डाली यादव, डाली ठाकुर) का चयन छत्तीसगढ़ खो- खो लीग के लिए हुआ हैं। एकलव्य खो- खो संध के अध्यक्ष टीकाराम साहू ने बताया की यह छत्तीसगढ़ खो- खो लीग टुर्नामेंट कबीरधाम कवर्धा में 22 अगस्त से 24 अगस्त तक होगा । जिसमें महिला वर्ग के- 4 एवं पुरुष वर्ग 2 खिलाड़ी को खो – खो लीग मैंच खेलने का अवसर मिला हैं। एकलव्य खो- खो संघ के कोच गजेन्द्र यादव का टीम मेजर में चयन हुआ हैं।एक ही गाँव से 6 खिलाड़ी को अवसर मिलना गर्व का विषय हैं। इससे पहले भी एकलव्य खो- खो संघ के खिलाड़ी ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक के खेल में भाग ले चुके हैं। खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों ने पाहंदा का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर सासंद व एकलव्य खो_खो संघ संरक्षक विजय बघेल , योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ,पुर्व जनपद अध्यक्ष हर्षालोकमणी चन्द्राकर , जनपद सभापति प्रणव शर्मा, पड़वानी गायक चेतन लाल देवांगन, सरपंच इरावती ठाकुर,पुर्व सरपंच व उपाध्याय मोहनलाल साहू, भारत लाल साहू, मीनाक्षी साहू, विश्वकर्मा पाल, अनुज साहू, चेला राम साहू , होरी लाल यादव,हरिराम सरपा विजय यादव, मेघनाथ साहू, रामकुमार साहू, भुपेन्द्र साहू, पवनकुमार साहू, गीता साहू, बिशालिक साहू, एकलव्य खो -खो संध अध्यक्ष टीकाराम साहू, ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
छत्तीसगढ़ खो -खो लीग में पाहंदा (अ) के 6 खिलाड़ीयों का हुआ चयन
