पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन नगर कांग्रेस कमेटी ने हर्षोल्लास से मनाया

जन्मदिवस उत्सव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा के लाडले विधायक भूपेश बघेल का जन्मदिवस आज नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया

सबसे पहले स्वामी आत्मानंद चिकित्सालय पाटन में मरीजों को फल वितरण किया गया। तत्पश्चात आत्मानंद चौक पाटन में केक काटकर एवं मिठाई वितरण कर जन्मदिवस उत्सव आयोजित हुआ। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाते हुए पूरे क्षेत्र में उल्लास का वातावरण बना दिया।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के समस्त पार्षदगण, सेक्टर प्रभारी, विधायक प्रतिनिधि, पूर्व एल्डरमैन, बूथ प्रभारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *