शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

छात्र – छात्राओं को नवीन शिक्षण-अधिगम और अनुसंधान के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने,सभी वर्गों के छात्रों के समग्र विकास के माध्यम से उभरती सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने औरउन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और अंतर्निहित मूल्यों वाले सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में दिनांक 22.08.2025 को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ( IQAC) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का एजेंडा शिक्षण-अधिगम नवाचार और आईसीटी एकीकरण, नैक मान्यता प्रक्रिया की प्रगति , छात्र सहायता और प्रगति उपाय और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय था। जिस पर सभी सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के प्रारंभ में  सभी सम्माननीय सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें महाविद्यालय की सामर्थ्य और अभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा महाविद्यालय प्रारंभिक चरण में है। हम नवीन और रचनात्मक तरीके से कार्य कर रहे हैं।

डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि निःसंदेह रिसाली महाविद्यालय कम संसाधनों में भी बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। छात्र- छात्राओं को यूजीसी  मूक (MOOCs) और स्वयं (SWAYAM) पर संचालित कोर्स के विषय में जानकारी देनी चाहिए जिन पर अधिगम के लिए बेहतरीन पाठ्य सामग्री उपलब्ध है जिससे वे लाभान्वित हो ।

डॉ. जगजीत कौर सलूजा ने कहा कि सर्टिफिकेट कोर्स, हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम, स्किल एन्हांसमेंट कोर्सेस के माध्यम से हम विद्यार्थियों को उद्यमिता की ओर प्रेरित कर सकते है।

वरिष्ठ पत्रकार संजय पाठक ने कहा कि  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी महाविद्यालय परस्पर ज्ञान का आदान- प्रदान कर अपनी सुविधाओं का प्रयोग छात्र- कल्याण हेतु कर सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा   ने कहा कि रिसाली महाविद्यालय न्यूनतम सुविधाओं में भी निरन्तर प्रगति कर रहा है। महाविद्यालय का भविष्य उज्ज्वल है।

अरुण कुमार अग्रवाल ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों में उद्यमिता, कौशल एवं योग्यता को बढ़ावा देने के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम का आश्वाशन दिया।कार्यक्रम में संयोजक(IQAC) डॉ. नागरत्ना गनवीर , डॉ जगजीत कौर सलूजा  (शिक्षाविद), डॉ प्रशांत श्रीवास्तव  (शिक्षाविद), अरुण कुमार अग्रवाल (उद्योगपति), संजय पाठक  ( वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी), सुरेन्द्र शर्मा ( वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी), सुरेन्द्र रजक जनभागीदारी समिति सदस्य (बी.एस.पी.अधिकारी) , एवं महाविद्यालय के आंतरिक सदस्य प्रो.नूतन देवांगन, प्रो. पूजा पाण्डेय प्रो.शंभू प्रसाद,प्रो. रीतू श्रीवास्तव, प्रो.ममता ,प्रो.सतीश गोटा की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *