जवाहर उत्कर्ष परीक्षा परिणाम में पाटन, जिला में रहा प्रथम

  • बेहतर मार्गदर्शन व सतत् प्रयास की बुलंदी हमेशा शिखर पर होता है – बीईओ महिलांगे

पाटन। जवाहर उत्कर्ष परीक्षा में पाटन का रहा, जिला में दबदबा। विकास खण्ड स्तर के प्रत्येक बैठक/कार्यशाला में बीईओ द्वारा शिक्षको को लगातार प्रेरित करना एवं शिक्षको द्वारा प्रेरित होकर बच्चों को विशेष शिक्षण देने का सकारात्मक परिणाम है कि इस बार जिला से चयनित कुल 06 विद्यार्थियों में से 05 विद्यार्थी पाटन से और 01 दुर्ग से है।यह लगातार तीसरा वर्ष है जिसमें पाटन से 4 या 4 से अधिक बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है।

अवगत हो कि जवाहर उत्कर्ष योजना छ.ग.शासन का एक ऐसा पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना। इस योजनान्तर्गत जवाहर उत्कर्ष परीक्षा में कक्षा 5 वी में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को शासन, उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा 6वी से 12 वी तक गुणवत्ता पूर्ण मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराती है। पाटन विकास खण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला अमेरी से 02, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जाम गांव एम से 01, वि प स्कूल जाम गांव आर से 01 एवं शासकीय प्राथमिक शाला महकाकला से 01 कुल 05 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

सभी चयनित विद्यार्थियो व उनके शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने बधाई दिया, बधाई के साथ बीईओ महिलांगे ने कहा कि बेहतर मार्गदर्शन व सतत् प्रयास की बुलंदी हमेशा शिखर पर होता है। चयनित विद्यार्थियो का जिला स्तर पर गठित टीम द्वारा काउंसिल 29 अगस्त को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *