तेंदुआ खाल को बेचने के फिराक में घूम रहा था पुलिस ने किया गिरफ्तार,,, पुलिस टीम को किया गया 05 हजार रूपये से पुरूस्कृत

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना
को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मैनपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति जंगली जानवर तेंदुआ के खाल को बिक्री करने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है जो जिड़ार से मैनपुर की ओर जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी मैनपुर भूषण चंद्राकर के साथ टीम गठित कर ग्राम जिड़ार की ओर रवाना किया गया मुखबीर से मिले सूचना के अनुसार एक व्यक्ति जिडार रोड नदीपारा पुलिया पर एक नीला रंग का पुराना बैग रखे मिला, जिसमे तेंदुआ खाल रखा था जिसे घेराबंदी कर पकडे, नाम पता पुछने पर अपना नाम किशन यादव पिता चिंताराम यादव निवासी नाऊमुड़ा थाना मैनपुर का रहने वाला बताया, जिससे कडाई से पुछताछ करने पर संरक्षित वन्य प्राणी तेंदुआ को जहर देकर मारना तथा उसके खाल को टंगिया से छिलकर नमक डालकर पेड़ में रखकर सूखाना बताया दांत नाखून मुंछ को डर के कारण जलाकर नष्ट कर दिया, मौके पर आरोपी से एक नीले रंग के बैग में रखे संरक्षित तेंदुआ के खाल को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। जिसे गवाहो के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा लिया गया आरोपी द्वारा अपराध करने पर थाना मैनपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया। आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *